Skip to main content

सर्वनाम किसे कहते हैं | सर्वनाम किसे कहते है इन हिंदी | What is pronoun | Pronoun Defination & it's type, Example |

 

नमस्कार दोस्तों,





 आज के इस आर्टिकल में मै आपको “ सर्वनाम किसे कहते हैं | Sarvanam kise kahate hain“, के बारे में बताने जा रहा हूँ आशा करता हूँ मेरा यह प्रयास आपको जरुर पसंद आएगा ।आप यह Post पूरी जरूर पढ़िये।


सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी Definition of Sarvanam , it's Type & Example.


सर्वनाम किसे कहते हैं? Sarvanam Kise kahte hain.

जो शब्द संज्ञा के नामों की जगह प्रयुक्त होते हैं उसे सर्वनाम कहते हैं। अथार्त संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।

हिंदी में कुल 11 मूल सर्वनाम होते हैं :- मैं , तू , यह , वह , आप , जो , सो , कौन , क्या , कोई , कुछ आदि।


सर्वनाम के उदाहरण : Example

(1) रीता ने गीता से कहा
 , मैं तुम्हे पुस्तक दूंगी।
(2) रीता ने गीता से कहा , मैं बाजार जाती हूँ।
(3) सोहन, मोहन के साथ उसके घर गया।
नोट : यहाँ पर मैं , वह और उसके संज्ञा के स्थान पर सर्वनाम प्रयुक्त हुए हैं।



सर्वनाम के भेद कितने हैं?

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम

प्रत्यय किसे कहते है पूरी जानकारी

पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों से व्यक्ति का बोध होता है उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। इसका प्रयोग स्त्री और पुरुष दोनों के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग व्यक्तिवाचक संज्ञा की जगह पर किया जाता है।
जैसे :- मैं  , वह , हम , आप , उन्हें आदि।

सर्वनाम परिभाषा और भेद
सर्वनाम परिभाषा और भेद


पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद कितने हैं?

  • उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम
  • मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
  • अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम

उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों का प्रयोग बोलने वाला खुद के लिए करता है उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- मैं  , हमारा , मुझको , हमको , हमें आदि।

वाच्य किसे कहते है ।इसकी पूरी जानकारी

मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों का प्रयोग बोलने वाला यानि वक्ता , सुनने वाले यानि की श्रोता के लिए प्रयोग करता है उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- तुम, तुम्हारा , आप , आपको, तुम्हे , आपका , आप लोग , तुमने आदि।

अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों का प्रयोग बोलने वाला , सुनने वाले के अलावा जिसके लिए करता है उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- वह , वे , ये , इसने , वो , उन्हें , उसे आदि।


सर्वनाम सम्पूर्ण जानकारी
सर्वनाम सम्पूर्ण जानकारी

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन सर्वनामों का प्रयोग कर्ता के साथ अपने पन का बोध करने के लिए किया जाता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जहाँ पर वक्ता अपने या अपने आप शब्द का प्रयोग करता है वहाँ पर निजवाचक सर्वनाम होता है।
जैसे :- हमें , तुम , अपने, आप , निजी , स्वंय आदि।

संधि और समास में अंतर

निजवाचक सर्वनाम (आप) का प्रयोग अर्थों में :-

(क) आप को दूसरे व्यक्तियों के निराकरण के लिए किया जाता है।
जैसे :- उन्होंने मुझे रहने के लिए कहा था और आप चलते बने।

(ख) आप को संज्ञा या सर्वनाम के निश्चय के लिए प्रयोग किया जाता है।
जैसे :- मैं आप वहीं से आया हूँ।

(ग) आप का प्रयोग अवधारण में कभी कभी ही जोडकर किया जाता है।
जैसे :- मैं यह कार्य आप ही कर लूँगा।

(घ) आप को सर्वसाधारण के अर्थ के लिए प्रयोग किया जाता है।
जैसे :- अपने से बड़ों का आदर करना उचित होता है।

निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों से किसी व्यक्ति , वस्तु अथवा घटना की ओर निश्चयात्मक रूप से संकेत करे उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। इसे संकेतवाचक सर्वनाम भी कहते हैं। इसमें यह , वह , वे , ये आदि का निश्चय रूप से बोध कराते हैं।
जैसे :-
  • यह मेरी पुस्तक है।
  • ये पुस्तक रानी की है।
इसमें यह , ये शब्द निश्चित वस्तु की और संकेत कर रहे हैं।

Top 8 Motivational Story :-

Click here -

निश्चयवाचक सर्वनाम के भेद :-

  • निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम - जो शब्द निकट या पास वाली वस्तुओं का निश्चित रूप से बोध कराएँ उन्हें निकटवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे :- ये मुझे बहुत पसंद है।
  • दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम - जो शब्द दूर वाली वस्तुओं की ओर निश्चित रूप से संकेत करती है उसे दूरवर्ती निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे :- वे सेब हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों से किसी व्यक्ति , वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध न हो वहाँ पर अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- कोई , कौन , किसने , किन्ही ने , जौन , जहाँ आदि।

हिंदी कविता पढ़ने के लिए Click 🎴 कीजिये 

संबंध वाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन शब्दों से दो पदों के बीच के संबंध का पता चले उसे संबंध वाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- जैसी ,वैसी , जैसा , जो, सो , जिसने , वहाँ , जिसकी , उसकी , जितना आदि।

प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

जिन सर्वनाम शब्दों को प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किया जाता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे :- क्या , कौन , किसने , किसको , किसलिए आदि।

यह भी पढ़े :-


* कारक क्या है इसका सम्पूर्ण विवरण


* समास किसे कहते है। परिभाषा और भेद


* अव्यय किसे कहते है । सम्पूर्ण जानकारी

     

सर्वनाम का पद-परिचय (Parsing of Pronoun):


किसी वाक्य में प्रयुक्त सर्वनाम का पद-परिचय देने के लिए पहले सर्वनाम का भेद, लिंग, वचन, कारक एवं अन्य पदों से उसका सम्बन्ध बताना पड़ता है।

जैसे—(i) मैं पुस्तक पढ़ता हूं।

मैं—सर्वनाम, पुरुषवाचक, उत्तम पुरुष, पुलिंग, एकवचन, कर्ता कारक, पढ़ना क्रिया का कर्ता ।

जैसे—(ii) चाय में कुछ पड़ा

कुछ–सर्वनाम, अनिश्चयवाचक, पुलिंग, एकवचन, कर्मकारक, पड़ा क्रिया का कर्म।


सर्वनाम से सम्बन्धित प्रश्न FaQ:-

सर्वनाम से सम्बन्धित प्रश्न
सर्वनाम से सम्बंधित प्रश्न


प्रश्न.1. ‘उसे क्या पता, जिसे कभी कोई कष्ट न हुआ हो |’ में कौन सा सर्वनाम है?
Ans:- संबंधवाचक


प्रश्न.2. ‘किन – किन का नाम सूची में है? ’’प्रश्नवाचक सर्वनाम का भाव किसमें है?
Ans :- किन – किन 


प्रश्न.3. ‘मैं अपना काम स्वयं करता हूँ’ “स्वयं” में कौनसा सर्वनाम है?
Ans:-निजवाचक
 



इस लेख में सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम के भेद, प्रकार, हिंदी में शब्द के बारे में जानकारी दी है। यदि वह आपको अच्छी लगी हो तो कृपया नीचे Comment करके अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।और भी अच्छे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉगर को जरूर read करे।


  धन्यवाद 👍


Comments

Popular posts from this blog

Games Name in Hindi. भारत के प्रमुख खेलों के नाम।

Hello Friends ,                 प्रसिद्ध खेलों के नाम Games Name In Hindi- यह आर्टिकल  Games Name In Hindi  खेलों के नाम (Sports Name In Hindi) और उनके बारे में सामान्य जानकारी पर है। दुनिया में कई प्रकार के गेम्स है जो व्यापक स्तर पर खेले जाते है। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के होते है। खेलों में टीम या व्यक्तिगत स्पर्धा भी होती है। तो आइए कुछ प्रसिद्ध गेम के नाम (Games Ke Naam) जानने का प्रयास करते है। खेलों के नाम Games Name In Hindi भारत के प्रमुख खेलों के नाम 1.   फुटबॉल   (Football) – यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल दुनिया का प्रत्येक देश खेलता है। इसको खेलने के लिए 11 खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। इसमें फुटबॉल नामक बॉल होती है। 2.  क्रिकेट (Cricket) – क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते है। यह खासकर एशियाई देशों में ज्यादा लोकप्रिय है। भारत क्रिकेट खेल का सिरमौर है। क्रिकेट बेट और बॉल का खेल है। 3.  हॉ...

सर्वनाम किसे कहते हैं | Sarvanam kise kahate hain | Sarvanam kya hai | सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी | सर्वनाम किसे कहते हैं?इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ।(sarvanam kise kehte hain)|

  नमस्कार दोस्तों,  दोस्तो आज के इस post में आपका स्वागत है।आज के पोस्ट के माध्यम से हमलोग सर्वनाम किसे कहते है?इसके भेद, प्रकारों को परिभाषाओं के माध्यम से उदाहरण के साथ जानेंगे।अगर आपको भी जानना है कि सर्वनाम किसे कहते हैं? तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।     सर्वनाम किसे कहते है? (sarvanam kise kehte hain) दोस्तो हिंदी भाषा में किसी वाक्य को को बोलते समय किसी के नाम का प्रयोग करते है इन नामों को संज्ञा कहा जाता हैं। सर्वनाम परिभाषा और भेद अब कुछ ऐसे भी शब्द है जिनका प्रयोग संज्ञा के बदले या संज्ञा के स्थान पर किया जाता।अतः ''वाक्य में प्रयुक्त वे शब्द जिनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन शब्दों को  सर्वनाम  कहा जाता है।'' * संज्ञा किसे कहते हैं सम्पूर्ण जानकरी * सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है? उपर हमने सर्वनाम किसे कहते है? ये तो जान लिया लेकिन सवाल ये है कि जब संज्ञा है तो फिर सर्वनाम की आवश्यकता क्यों है?या फिर ये की संज्ञा के बदले सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है?तो आइए इसका जवाब जानते है। सर्वनाम क...

एटीएम क्या है | एटीएम कार्ड क्या है | atm se paise kaise nikale | atm machine kya hain |

  नमस्कार दोस्तो, आज इस इस पोस्ट में हम आप को बताएंगे atm se paise kaise nikale यदि आप के पास भी अपना खुद का atm कार्ड है और आप को पता नही है एटीएम से पैसे कैसे निकालते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आजकल हर किसी के पास एटीएम कार्ड होता है लेकिन हर किसी को एटीएम से पैसे निकालने के बारे में पता नहीं होता, ऐसे में उन्हें एटीएम से पैसे निकालते समय दुसरो की मदद लेनी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ATM Se Paise Kaise Nikale इसके बारे में हम आप को step by स्टेप हिंदी में बताने वाले है। आपको यह बात तो पता ही होगा आज से पहले बैंक से पैसे निकालने के लिए हमें बैंक की शाखा में जाकर पैसे लेनी पड़ती थी। और इसके लिए हमे एक फॉर्म भी भरना पड़ता था उसके बाद जब उस फॉर्म को हम अपने बैंक शाखा में जाकर जमा करते थे तब जाकर हमे हमारी पैसे दी जाती थी। और इस प्रक्रिया में बैंक से पैसे निकालने में बहुत ज्यादा समय भी हमारा बर्बाद होता था। लेकिन इस प्रक्रिया में जिस दिन बैंक बंद होता था उस दिन हम बैंक से पैसे नहीं निकाल पाते थे। लेकिन अभी ...