Skip to main content

हिंदी वर्णमाला परिभाषा एवं भेद ।


नमस्कार दोस्तों ,




               आज में आपको हिंदी व्याकरण के बारे में बताऊंगा की 

  *  हिंदी व्याकरण में  वर्ण क्या होता है ?

 *  हिंदी व्याकरण की परिभाषा क्या है ?

* वर्ण के कितने भेद है ? 

तो चलिए दोस्तों में आपको हिंदी व्याकरण के बारे में सारी या समस्त जानकारी दूंगा । हमारे ब्लॉगर पर हिंदी व्याकरण के टॉपिक Availabale है आप उन्हें भी पढ़ सकते हो ।
तो चलिए आपको हिंदी व्याकरण के बारे में बताता हूं ।

हिंदी वर्णमाला परिभाषा एवं भेद



* वर्णमाला की परिभाषा :-   हिंदी भाषा की सबसे छोटी इकाई ध्वनि होती है। इसी ध्वनि को ही वर्ण कहा जाता है। वर्णों को व्यवस्थित करने के समूह को वर्णमाला कहते हैं। हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं। इनमें 10 स्वर और 35 व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर 52 वर्ण होते हैं इसमें 13 स्वर, 35 व्यंजन तथा 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं।
जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस, कंठ, तालु आदि स्थानों से बिना रुके हुए निकलती है, उन्हें 'स्वर' कहा जाता है। व्यंजन जिन वर्णों का उच्चारण करते समय साँस कंठ, तालु आदि स्थानों से रुककर निकलती है, उन्हें 'व्यंजन' कहा जाता है। प्राय: व्यंजनों का उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है। हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है- स्वर और व्यंजन। पंचमाक्षर अर्थात वर्णमाला में किसी वर्ग का पाँचवाँ व्यंजन। जैसे- 'ङ', 'ञ', 'ण' आदि। आधुनिक हिन्दी में पंचमाक्षरों का प्रयोग बहुत कम हो गया है और इसके स्थान पर अब बिन्दी (ं) का प्रचलन बढ़ गया है। हिन्दी वर्णमाला हिन्दी वर्णमाला के समस्त वर्णों को व्याकरण में दो भागों में विभक्त किया गया है- स्वर और व्यंजन।

* वर्ण की परिभाषा : -  वर्ण उस मूल ध्वनि को कहते हैं, जिसके खंड या टुकड़े नहीं किये जा सकते। जैसे- अ, ई, व, च, क, ख् इत्यादि। वर्ण भाषा की सबसे छोटी इकाई है, इसके और खंड नहीं किये जा सकते।
'राम' और 'गया' में चार-चार मूल ध्वनियाँ हैं, जिनके खंड नहीं किये जा सकते- र + आ + म + अ = राम, ग + अ + य + आ = गया। इन्हीं अखंड मूल ध्वनियों को वर्ण कहते हैं। हर वर्ण की अपनी लिपि होती है। लिपि को वर्ण-संकेत भी कहते हैं। हिन्दी में 52 वर्ण हैं।

* वर्ण के भेद :-  वर्ण के 2 भेद है - 

1.  स्वर ।

2. व्यंजन ।


तो दोस्तों आपको केसी लगी ये पोस्ट comment करके बताये । और हमारे ब्लॉगर पर कहानी Motivational  Story भी Available है जो आपको motivate करेगी और आपको अच्छी सिख भी देगी ।

   


               धन्यवाद 👍

Comments

Popular posts from this blog

Games Name in Hindi. भारत के प्रमुख खेलों के नाम।

Hello Friends ,                 प्रसिद्ध खेलों के नाम Games Name In Hindi- यह आर्टिकल  Games Name In Hindi  खेलों के नाम (Sports Name In Hindi) और उनके बारे में सामान्य जानकारी पर है। दुनिया में कई प्रकार के गेम्स है जो व्यापक स्तर पर खेले जाते है। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के होते है। खेलों में टीम या व्यक्तिगत स्पर्धा भी होती है। तो आइए कुछ प्रसिद्ध गेम के नाम (Games Ke Naam) जानने का प्रयास करते है। खेलों के नाम Games Name In Hindi भारत के प्रमुख खेलों के नाम 1.   फुटबॉल   (Football) – यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल दुनिया का प्रत्येक देश खेलता है। इसको खेलने के लिए 11 खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। इसमें फुटबॉल नामक बॉल होती है। 2.  क्रिकेट (Cricket) – क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते है। यह खासकर एशियाई देशों में ज्यादा लोकप्रिय है। भारत क्रिकेट खेल का सिरमौर है। क्रिकेट बेट और बॉल का खेल है। 3.  हॉ...

एटीएम क्या है | एटीएम कार्ड क्या है | atm se paise kaise nikale | atm machine kya hain |

  नमस्कार दोस्तो, आज इस इस पोस्ट में हम आप को बताएंगे atm se paise kaise nikale यदि आप के पास भी अपना खुद का atm कार्ड है और आप को पता नही है एटीएम से पैसे कैसे निकालते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आजकल हर किसी के पास एटीएम कार्ड होता है लेकिन हर किसी को एटीएम से पैसे निकालने के बारे में पता नहीं होता, ऐसे में उन्हें एटीएम से पैसे निकालते समय दुसरो की मदद लेनी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ATM Se Paise Kaise Nikale इसके बारे में हम आप को step by स्टेप हिंदी में बताने वाले है। आपको यह बात तो पता ही होगा आज से पहले बैंक से पैसे निकालने के लिए हमें बैंक की शाखा में जाकर पैसे लेनी पड़ती थी। और इसके लिए हमे एक फॉर्म भी भरना पड़ता था उसके बाद जब उस फॉर्म को हम अपने बैंक शाखा में जाकर जमा करते थे तब जाकर हमे हमारी पैसे दी जाती थी। और इस प्रक्रिया में बैंक से पैसे निकालने में बहुत ज्यादा समय भी हमारा बर्बाद होता था। लेकिन इस प्रक्रिया में जिस दिन बैंक बंद होता था उस दिन हम बैंक से पैसे नहीं निकाल पाते थे। लेकिन अभी ...

सर्वनाम किसे कहते हैं | Sarvanam kise kahate hain | Sarvanam kya hai | सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी | सर्वनाम किसे कहते हैं?इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ।(sarvanam kise kehte hain)|

  नमस्कार दोस्तों,  दोस्तो आज के इस post में आपका स्वागत है।आज के पोस्ट के माध्यम से हमलोग सर्वनाम किसे कहते है?इसके भेद, प्रकारों को परिभाषाओं के माध्यम से उदाहरण के साथ जानेंगे।अगर आपको भी जानना है कि सर्वनाम किसे कहते हैं? तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।     सर्वनाम किसे कहते है? (sarvanam kise kehte hain) दोस्तो हिंदी भाषा में किसी वाक्य को को बोलते समय किसी के नाम का प्रयोग करते है इन नामों को संज्ञा कहा जाता हैं। सर्वनाम परिभाषा और भेद अब कुछ ऐसे भी शब्द है जिनका प्रयोग संज्ञा के बदले या संज्ञा के स्थान पर किया जाता।अतः ''वाक्य में प्रयुक्त वे शब्द जिनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन शब्दों को  सर्वनाम  कहा जाता है।'' * संज्ञा किसे कहते हैं सम्पूर्ण जानकरी * सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है? उपर हमने सर्वनाम किसे कहते है? ये तो जान लिया लेकिन सवाल ये है कि जब संज्ञा है तो फिर सर्वनाम की आवश्यकता क्यों है?या फिर ये की संज्ञा के बदले सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है?तो आइए इसका जवाब जानते है। सर्वनाम क...