Skip to main content

हलंत क्या है परिभाषा और उदाहरण । What is Halant , defination & example.


हेल्लो दोस्तों ,



             आज आपको हम एक बहुत ही अच्छे Topic के बारे में बताने वाले है ।जिसका आप हिंदी वर्णमाला बहुत की कम उपयोग करते है हिंदी वर्णमाला में लिखते समय किसी भी तरह की गलती न हो इसके लिए हम इसका भी use करते है । आपको हमने पिछले topic में अनुस्वार विंदु , अनुनासिक चंद्रबिंन्दु के बारे में बताया है ।
अब आपको इस topic में हलंत के बारे में बताया जायेगा ।

* हिंदी वर्णमाला में हलंत क्या होता है ।


हलंत क्या है। परिभाषा और उदाहरण
हलंत क्या है


* हलंत की परिभाषा क्या है । तथा इसके क्या उदाहरण है ।

* हिंदी वर्णमाला में हलंत का Use यानिकी उपयोग कहा किया जाता है।
 तो अब हम बात करते है अपने topic की  की हलंत क्या होता है।



हलंत की परिभाषा -

जब कभी व्यंजन का प्रयोग स्वर से रहित किया जाता है तब उसके नीचे एक तिरछी रेखा (्) लगा दी जाती है।यह रेखा हल कहलाती है।हलयुक्त व्यंजन हलंत वर्ण कहलाता है।जैसे-विद् या।
हलंत किसी वर्ण के आधे होने का एक सूचक चिह्न है, जो उस वर्ण के नीचे लगाया जाता है, जैसे- पश्चात्। या शुद्ध व्यंजन जिसके उच्चारण में स्वर न मिला हो, हलंत कहलाता है। विशेष - व्यंजन दो रूपों में आते हैं - स्वरांत और हलंत ।
शब्द के हलन्त होने का पता शब्द के अंतिम अक्षर को देखने से लगता है । सही जानकारी के लिए मूल शब्द ( प्रातिपदिक ) देखना चाहिए, शब्द की विभक्ति रूप से सही जानकारी मिलना कठिन हो जाता है ।शब्द के अजन्त या हलन्त होने का पता शब्द के अंतिम अक्षर को देखने से लगता है । सही जानकारी के लिए मूल शब्द ( प्रातिपदिक ) देखना चाहिए, शब्द की विभक्ति रूप से सही जानकारी मिलना कठिन हो जाता है। साधारणतया कोई अक्षर, व्यंजन और स्वर का संयुक्त रूप होता है। जैसे : क = क् + अ इसलिए जो भी शब्द पूर्ण व्यंजन में अंत हो वह वास्तव में 'अ' की उपस्थिति के कारण स्वरान्त या अजन्त होगा ।

उदाहरण:-

बालक = ब्+आ+ ल्+अ+क्+अ (स्वरान्त)अजन्त
गोपी = ग्+ओ+प्+ई (स्वरान्त) अजन्त
विद्वस् = व्+इ+द्+व्+स् (व्यंजनान्त) हलन्त


तो दोस्तों आपको यह पोस्ट बहुत ही अच्छी लगी होगी और आपको अच्छे से समझ भी आई होगी और आप हिंदी लिखते टाइम इस topic हलंत का विशेष ध्यान रखेंगे ।


      धन्यवाद 👍

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Games Name in Hindi. भारत के प्रमुख खेलों के नाम।

Hello Friends ,                 प्रसिद्ध खेलों के नाम Games Name In Hindi- यह आर्टिकल  Games Name In Hindi  खेलों के नाम (Sports Name In Hindi) और उनके बारे में सामान्य जानकारी पर है। दुनिया में कई प्रकार के गेम्स है जो व्यापक स्तर पर खेले जाते है। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के होते है। खेलों में टीम या व्यक्तिगत स्पर्धा भी होती है। तो आइए कुछ प्रसिद्ध गेम के नाम (Games Ke Naam) जानने का प्रयास करते है। खेलों के नाम Games Name In Hindi भारत के प्रमुख खेलों के नाम 1.   फुटबॉल   (Football) – यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल दुनिया का प्रत्येक देश खेलता है। इसको खेलने के लिए 11 खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। इसमें फुटबॉल नामक बॉल होती है। 2.  क्रिकेट (Cricket) – क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते है। यह खासकर एशियाई देशों में ज्यादा लोकप्रिय है। भारत क्रिकेट खेल का सिरमौर है। क्रिकेट बेट और बॉल का खेल है। 3.  हॉ...

भाषा किसे कहते हैं तथा इसके कितने भेद है | मौखिक भाषा क्या हैं | लिखित भाषा क्या है | मौखिक भाषा और लिखित भाषा में अंतर |

  नमस्कार दोस्तों,                आज हम बात करेंगे भाषा के बारे में ,की भाषा क्या होती है ,इसके कितने भेद है । आज हम इन सभी Topic के बारे में बहुत ही आसानी से समझेंगे । और लिखित भाषा और मौखिक भाषा में अंतर भी जानेंगे ।तो चलिए हम बात करेंगे अपने Topic की जिसे आप अच्छे से समझ जाओगे  * भाषा किसे कहते हैं ?  भाषा वह साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को व्यक्त कर सकते हैं और इसके लिये हम वाचिक ध्वनियों का प्रयोग करते हैं। भाषा किसे कहते हैं भाषा' शब्द संस्कृत के ' भाष् ' धातु  से बना है जिसका अर्थ है बोलना SPEAK  या कहना अर्थात् भाषा वह है जिसे बोला जाय।   * संज्ञा किसे कहते हैं। भाषा, मुख  से उच्चारित होने वाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह है जिनके द्वारा मन की बात बताई जाती है। किसी भाषा की सभी ध्वनियों के प्रतिनिधि स्वर एक व्यवस्था में मिलकर एक सम्पूर्ण भाषा की अवधारणा बनाते हैं।  सामान्यतः भाषा को वैचारिक आदान-प्रदान का माध्यम कहा जा सकता है। भाषा आभ्यंतर अभिव्यक्ति का सर्वाधिक विश्वसनीय माध्यम है। ...