Skip to main content

Games Name in Hindi. भारत के प्रमुख खेलों के नाम।

Hello Friends ,

  

            

प्रसिद्ध खेलों के नाम Games Name In Hindi-


यह आर्टिकल Games Name In Hindi खेलों के नाम (Sports Name In Hindi) और उनके बारे में सामान्य जानकारी पर है। दुनिया में कई प्रकार के गेम्स है जो व्यापक स्तर पर खेले जाते है। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खेल इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के होते है। खेलों में टीम या व्यक्तिगत स्पर्धा भी होती है। तो आइए कुछ प्रसिद्ध गेम के नाम (Games Ke Naam) जानने का प्रयास करते है।

खेलों के नाम Games Name In Hindi


भारत के प्रमुख खेलों के नाम
भारत के प्रमुख खेलों के नाम


1. फुटबॉल (Football) – यह दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। फुटबॉल दुनिया का प्रत्येक देश खेलता है। इसको खेलने के लिए 11 खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। इसमें फुटबॉल नामक बॉल होती है।

2. क्रिकेट (Cricket) – क्रिकेट खेल में 11 खिलाड़ी होते है। यह खासकर एशियाई देशों में ज्यादा लोकप्रिय है। भारत क्रिकेट खेल का सिरमौर है। क्रिकेट बेट और बॉल का खेल है।
3. हॉकी (Hockey) – हॉकी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 11 होती है। ओलंपिक में हॉकी खेली जाती है। महिला और पुरुष दोनों की टीम खेलती है। इस खेल में हॉकी स्टिक और बॉल होती है।
4. टेनिस (Tennis) – टेनिस खेल व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा का होता है। इस खेल को सिंगल या डबल में खेला जाता है। महिला और पुरुष दोनों टेनिस खेलते है। इसमें टेनिस रैकेट और बॉल होती है।

प्रसिद्ध खेलों के नाम
प्रसिद्ध खेलों के नाम

5. बैडमिंटन (Badminton) – यह खेल भी व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा में खेला जाता है। बैडमिंटन में एकल, डबल या मिश्रित युगल प्रतियोगिता खेली जाती है। इस खेल में बैडमिंटन रैकेट और कॉक मुख्य है।
6. बॉक्सिंग या मुक्केबाजी (Boxing) – बॉक्सिंग में दो प्लेयर आपस में एक दूसरे को मुक्का मारकर जीतने का प्रयास करते है। इसमें मुख्य बॉक्सिंग ग्लव्स होते है।
7. टेबल टेनिस (Table Tennis) – यह एक इंडोर गेम है जिसमें एक रैकेट और गेंद होती है। टेबल टेनिस को एक आयताकार टेबल पर खेला जाता है।
8. शतरंज (Chase) – शतरंज का खेल मानसिक मजबूती और दिमाग का खेल है। सिंगल स्पर्धा में यह गेम खेला जाता है। इसमें एक शतरंज बोर्ड और मोहरे होती है।

Sports Name In Hindi खेल के नाम –

भारत के प्रमुख खेलों के नाम
भारत के प्रमुख खेल


9. बेसबॉल (Baseball) – बेसबॉल में खिलाड़ियों की संख्या 9 होती है। यह खेल टीम स्पर्धा में खेला जाता है। इस खेल में एक बेसबॉल गेंद होती है।
10. बास्केटबॉल (Basketball) – बास्केटबॉल में खिलाड़ियों की संख्या 5 होती है। इस गेम में बॉल को ऊंचे टंगे हुए बास्केट में डालना होता है।
11. वॉलीबॉल (Volleyball) – इस खेल में 6 खिलाड़ी खेलते है। फुटबॉल के आकार की गेंद को नेट के ऊपर से मारना होता है।
12. कबड्डी (Kabaddi) – कबड्डी खेल में खिलाड़ियों की संख्या 7 होती है। यह गेम एशिया में अधिक लोकप्रिय है।
13. रग्बी (Rugby Football) – रग्बी के गेम में 15 खिलाड़ी होते है। इसमें फुटबॉल को हाथ में लेकर दौड़ते है और गोल पोस्ट में डाला जाता है।
14. साइक्लिंग रेस (Cycling) – यह मुख्यतः एकल स्पर्धा है। निश्चित स्थान पर साईकल चलाकर जो खिलाड़ी पहले पहुँचता है, वह जीतता है।
15. गोला फेंक (Discus Throw) – यह व्यक्तिगत स्पर्धा होती है। इसमें भारी भरकम गोले को फेंका जाता है।
16. भाला फेंक (Javelin Throw) – इसमें भाले को फेंका जाता है और जिसका भाला ज्यादा दूर जाता है, वह जीतता है।
17. स्विमिंग या तैराकी (Swimming) – इस खेल में एकल स्पर्धा और रिले होती है। पानी में तैरकर गन्तव्य तक पहुंचा जाता है।
18. घुड़ दौड़ (Horse Race) – इस खेल में घोड़े पर बैठा प्लेयर गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास करता है। यह एकल स्पर्धा है।
19. पोलो (Polo) – इस खेल में 4 खिलाड़ी खेलते है। प्लेयर घोड़े पर बैठकर गेंद को एक स्टिक की मदद से गोलपोस्ट में लेकर जाता है।
20. गोल्फ (Golf) – गोल्फ खेल व्यक्तिगत होता है। इसमें स्टिक की मदद से गेंद को मारा जाता है। गेंद को मैदान पर बने होल में डालना होता है।

गेम के नाम Khelo Ke Naam –


खेलों के नाम हिंदी में
खेलों के नाम हिंदी में

21. धावक या दौड़ना (Sprint) – इस खेल में एकल या टीम स्पर्धा होती है। धावन 100 मीटर, 200 मीटर, मैराथन इत्यादि फॉरमेट में होती है।
22. कुश्ती (Wrestling) – यह एक एकल स्पर्धा है। इस खेल में खिलाड़ी मल्ल युद्ध करते है।
23. भारोत्तोलन (Weight Lifting) – यह एकल स्पर्धा है। खिलाड़ी वजन उठाकर प्रदर्शन करता है।
24. बिलियर्ड्स (Billiards) – बिलियर्ड्स खेल व्यक्तिगत होता है। इसको स्नूकर भी कहते है।
25. हाई जम्प या ऊंची कूद (High Jump) – यह खेल विश्वपकप या ओलंपिक में खेला जाता है।
26. शूटिंग या निशानेबाजी (Shooting) – इस खेल में बंदूक से निशाना लगाया जाता है और जो जितना सटीक निशाना लगाता है, वो जीतता है।
27. तीरंदाजी (Archery) – धनुष से तीर का निशाना लक्ष्य पर लगाया जाता है।
28. नौकायन (Rowing) – यह नावों की दौड़ होती है।

तो दोस्तों, खेलों के नाम Games Name In Hindi पर यह आर्टिकल गेम के नाम (Games Ke Naam) आपको केसी लगी। यह पोस्ट “Sports Name In Hindi” अच्छी लगी हो तो हमे   Comment जरूर करे । और Share भी करे।

    धन्यवाद 👍

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सर्वनाम किसे कहते हैं | Sarvanam kise kahate hain | Sarvanam kya hai | सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण सहित संपूर्ण जानकारी | सर्वनाम किसे कहते हैं?इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ।(sarvanam kise kehte hain)|

  नमस्कार दोस्तों,  दोस्तो आज के इस post में आपका स्वागत है।आज के पोस्ट के माध्यम से हमलोग सर्वनाम किसे कहते है?इसके भेद, प्रकारों को परिभाषाओं के माध्यम से उदाहरण के साथ जानेंगे।अगर आपको भी जानना है कि सर्वनाम किसे कहते हैं? तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़े।     सर्वनाम किसे कहते है? (sarvanam kise kehte hain) दोस्तो हिंदी भाषा में किसी वाक्य को को बोलते समय किसी के नाम का प्रयोग करते है इन नामों को संज्ञा कहा जाता हैं। सर्वनाम परिभाषा और भेद अब कुछ ऐसे भी शब्द है जिनका प्रयोग संज्ञा के बदले या संज्ञा के स्थान पर किया जाता।अतः ''वाक्य में प्रयुक्त वे शब्द जिनका प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन शब्दों को  सर्वनाम  कहा जाता है।'' * संज्ञा किसे कहते हैं सम्पूर्ण जानकरी * सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है? उपर हमने सर्वनाम किसे कहते है? ये तो जान लिया लेकिन सवाल ये है कि जब संज्ञा है तो फिर सर्वनाम की आवश्यकता क्यों है?या फिर ये की संज्ञा के बदले सर्वनाम का प्रयोग क्यों किया जाता है?तो आइए इसका जवाब जानते है। सर्वनाम क...

एटीएम क्या है | एटीएम कार्ड क्या है | atm se paise kaise nikale | atm machine kya hain |

  नमस्कार दोस्तो, आज इस इस पोस्ट में हम आप को बताएंगे atm se paise kaise nikale यदि आप के पास भी अपना खुद का atm कार्ड है और आप को पता नही है एटीएम से पैसे कैसे निकालते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है। आजकल हर किसी के पास एटीएम कार्ड होता है लेकिन हर किसी को एटीएम से पैसे निकालने के बारे में पता नहीं होता, ऐसे में उन्हें एटीएम से पैसे निकालते समय दुसरो की मदद लेनी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज हम आपको ATM Se Paise Kaise Nikale इसके बारे में हम आप को step by स्टेप हिंदी में बताने वाले है। आपको यह बात तो पता ही होगा आज से पहले बैंक से पैसे निकालने के लिए हमें बैंक की शाखा में जाकर पैसे लेनी पड़ती थी। और इसके लिए हमे एक फॉर्म भी भरना पड़ता था उसके बाद जब उस फॉर्म को हम अपने बैंक शाखा में जाकर जमा करते थे तब जाकर हमे हमारी पैसे दी जाती थी। और इस प्रक्रिया में बैंक से पैसे निकालने में बहुत ज्यादा समय भी हमारा बर्बाद होता था। लेकिन इस प्रक्रिया में जिस दिन बैंक बंद होता था उस दिन हम बैंक से पैसे नहीं निकाल पाते थे। लेकिन अभी ...